बारिश रुकते ही पैच मरम्मत अभियान हेतु लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड(दून)हुआ सक्रिय
बारिश रुकते ही पैच मरम्मत अभियान हेतु लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड(दून)हुआ सक्रिय
देहरादून। दून शहर व आसपास के इलाकों में सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग ने शहर में कई जगहों पर गड्ढे भर दिए हैं।अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया की मुख्यमंत्री और सचिव पंकज पाण्डेय के निर्देशानुसार दून में अभियान चलाकर सड़कों के गड्ढों को भरने का काम किया गया।मौसम खुलते ही प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर बने पैच का डामर से पैच मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया।लोक निर्माण विभाग ने कई टीमे बनाकर मुख्य रूप से सहारनपुर मार्ग, रायपुर मार्ग, सर्वे चौक, कैनाल रोड, नागल रोड सहस्रधारा मार्ग पर पैच मरम्मत का कार्य किया।

लोक निर्माण विभाग के विभागध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड पर काम करने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी और विभागीय सचिव द्वारा जारी हुए हैं।हालांकि, इस बार मानसून सीजन में बेहद ज्यादा नुकसान हुआ है।ऐसे में सड़कों को जल्द ठीक करने की चुनौती होगी, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश भर में तमाम सड़कों को चिन्हित करते हुए इन पर तेजी से निर्माण या मरम्मत करने के लिए कहा गया है।


