राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने जल संस्थान मुख्यालय में दिया धरना
देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 11. 09.2025 को जल संस्थान मुख्यालय जल भवन नेहरू कॉलोनी देहरादून स्थित परिसर में अपराहन 4:00 बजे से चतुर्थ चरण के आंदोलन/गेट मीटिंग मे भारी संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभा किया l जिसकी अध्यक्षता राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश पंत ने की एवं संचालन शिशुपाल सिंह रावत जल संस्थान कर्मचारी संगठन के गढ़वाल मंडल महामंत्री ने किया l गेटमीटिंग में उपस्थित तमाम वक्ताओं ने अपने वक्तव्य में सरकार की नीतियों के विरोध में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने एव आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया ।

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 04.09.25 से 26.09.2025 तक सभी निगम मुख्यालयों में गेट मीटिंग के द्वारा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज किया जाएगा एवं आने समय में बिशाल आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी आज के गेट मीटिंग सभा में राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के संरक्षक श्री बीएस रावत, दिनेश गोसाई जी ने अपने संबोधन में कहा है कि माननीय न्यायालय द्वारा राज्य में नियमितिकरण नियमावली को बहाल किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं किंतु राज्य सरकार उसे लागू नहीं कर रही है जिसके कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश पन्त ने अपने संबोधन में कहा है कि राज्य सरकार के खिलाफ तमाम कर्मचारी को एक बड़े आंदोलन करने की आवश्यकता है यदि सरकार एवं शासन द्वारा दिनांक 26 सितंबर 2025 तक राज्य में नियमितीकरण की नियमावली लागू नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जायेगा । श्री विजय खाली द्वारा सभी कर्मचारियों से आंदोलन में एकजुट एव सहयोग का आवाहन किया गया। गढ़वाल मंडल विकास निगम महासंघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा है की गढ़वाल मंडल विकास निगम के समस्त कर्मचारी महासंघ के साथ है और आंदोलन को सफल बनाएंगे l राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमोला ने अपने वक्तव्य में कहा है कि अब समय आ गया है कि कर्मचारी सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों के प्रति सजक हो जाए l
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल है अपने वक्तव्य में कहा कि सभी कर्मचारी आपसी मतभेद भूलकर एक साथ आये और यदि कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने की आवश्यकता है l श्याम सिंह नेगी राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश महासचिव ने अपने संबोधन में कहा है कि महासंघ की पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बैठक में समझौते के अनुसार शासन को राजकीय कर्मचारियों एवम निगम के कर्मचारियों को एक साथ शासनादेश जारी नहीं किया जा रहे हैं जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है l
वन निगम महासंघ के अध्यक्ष टी.एस. बिष्ट ने अपने वक्तव्य में महासंघ के सभी घटक संघ के कर्मचारी से सहयोग की अपील करते हुए इस लड़ाई को एक साथ मिलकर लड़ें लड़ने का आवाहन किया गया । गेट मीटिंग में सभी निगमो के कर्मचारियो भारी संख्या मे उपस्थित होकर योगदान दिया गया l
बीएस रावत, दिनेश गोसाई, दिनेश पंत, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी, राजेश रमोला , आशीष उनियाल,कैलाश पैन्यूली, रामचंद्र सेमवाल, अरविंद सिंह नेगी शिशुपाल सिंह रावत, टीएस बिष्ट,ओम प्रकाश भट्ट, अनुराग नौटियाल, मेजपाल सिंह, डीपी बद्री धन सिंह चौहान प्रेम सिंह नेगी अनिल भट्ट जीवानंद भट्ट, दिनेश लाल, नंदकिशोर तिवारी, बुद्धि सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह, शाही जी, शाकुम्भरी रावत, ललिता रावत, अंशिका, सुरेंद्र सिंह रावत, हरीश शाह, मनमोहन चौधरी, सुधीर काला, राहुल कुमार, शिवप्रसाद शर्मा, चतर सिंह, ललित रावत, विनोद कंडारी, जयदेव, रविकांत, मानिक कुमार, लाल बहादुर थापा, अशोक, मनोज कृषाली, मंगलेश्वर भंडारी, अतुल कुमार रविंदर असवाल, बारू सिंह चौहान, स्वराज सिंह, संजय भारती, नंदन सिंह रावत, अनिल उनियाल, प्रेम सिंह नेगी, कमलेश्वर पेटवाल आदि कर्मचारी साथी उपस्थित रहे ।

