CM धामी ठेले पर भुट्टा देखकर अचानक रुके,सादगी देख लोग हैरान

0
IMG_20220527_054857

खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुरुवार को अलग ही अंदाज देखने को मिला।जिसे देख लोग हैरान रह गए।दरअसल, सीएम धामी खटीमा में राधा स्वामी सत्संग में बने हेलीपैड से अपने निजी आवास नगला तराई जा रहे थे।तभी उन्होंने 17 मिल रोड पर अपना काफिला रूकवा दिया।इतना ही नहीं खुद वाहन से नीचे उतर एक ठेले पर पहुंच गए।जहां उन्होंने मनीष कश्यप के ठेले पर भुट्टे के स्वाद का जमकर आनंद लिया और साथ ही एक भुट्टा खरीदकर भी ले गए।

राधा स्वामी सत्संग में बने हेलीपैड से अपने निजी आवास नगला तराई जाते वक्त पीलीभीत रोड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनीष कश्यप के ठेले पर रुककर भुट्टे का आनंद लिया।

धामी ने कहा कि भुट्टा पोष्टिक तत्वों से भरपूर होने व स्वादिष्ट होने के कारण जनता और पर्यटकों के बीच मे काफी लोकप्रिय खाद्य वस्तु बन चुका है। जहाँ एक ओर भुट्टा खाने वाले व्यक्ति को पौस्टिक तत्वों की आपूर्ति होती है, वहीं दूसरी ओर ये किसानों व बेचने वालों की आय का जरिया भी बन रहा है। उन्होंने राज्य में आने वाले पर्यटक भी एक बारभुट्टे का आनंद जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *