अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर महानिदेशक से मुलाकात की 

0
Screenshot_20250930_192759_WhatsApp

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर महानिदेशक से मुलाकात की 

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड का एक शिष्टमंडल संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष के सजंय बिजल्वाण एवँ प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी के नेतृत्व में शिक्षा महानिदेशक एवँ अपर निदेशक से मिला तथा अशासकीय विद्यालयों एवँ शिक्षक कर्मचारियों की विभिन् समस्याओं से अवगत कराया गया । जिसमें जनपद अल्मोड़ा में सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन स्वीकृत न किए जाने के कारण ज़िला कार्यकारिणी के द्वारा भूख हड़ताल करने के लिए विवश होना पड़ रहा है जिस पर महानिदेशक महोदया ने अपर निदेशक को अविलंब मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा को पत्र प्रेषित कर समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित करने के लिए कहा गया ।

प्रदेश में टी ई टी लागू होने से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा टी ई टी उत्तीर्ण करने की बाध्यता से मुक्त रखे जाने के सम्बंध में उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने के सम्बन्द्ध में पत्र दिया गया । अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों की भांति जूनियर हाईस्कूलों एवँ सम्बद्ध प्राइमरी स्कूलों में भी कार्यरत पी टी ए शिक्षकों को भी मानदेय प्रदान किए जाने के सम्बंध में पत्र दिया गया ।
राजकीय विद्यालयों की भांति 01 अक्टूबर 2005 से पूर्व की विज्ञप्ति पर अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षको को भी पुरनी पेंशन योजना में सम्मिलित किए जाने , 30 जून तथा 01 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को नोशनल वेतन बृद्धि का लाभ प्रदान करने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किए जाने , मानदेय प्राप्त पी टी ए शिक्षकों की मानदेय बृद्धि एवँ तदर्थ नियुक्ति प्रदान करने, प्रबंधकीय व्यवस्था पर कार्यरत पी टी ए शिक्षकों को मानदेय में सम्मिलित करने ,तदर्थ की सेवाओं का लाभ चयन एवँ प्रोन्नत, पुरानी पेंशन योजना में दिए जाने , डाउन ग्रेड प्रधानाचार्यो को ढाई वर्ष में पूर्ण वेतन स्केल दिए जाने ,कॉरपोरेट सैलरी पैकेज (वीमा) आदि पूर्व में दिए गए मांगपत्र में विन्दुवार चर्चा की गई तथा समस्याओं के निस्तारण की माँग की गई ।

जिस पर महानिदेशक महोदया ने समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया है। आज की वार्ता में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पर प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी, जिलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल, जिलामंत्री विजयपाल सिंह जगवाण ,उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, विजय सिंह बुटोला आदि सम्मिलित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *