UPCL को जल्द मिलेगा नया मुख्य अभियंता (गढ़वाल)
UPCL को जल्द मिलेगा नया मुख्य अभियंता (गढ़वाल)
या
फिर चलेगा एक्सटेंशन का खेल?
देहरादून।उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में इस साल के अंत में मुख्य अभियंता (गढ़वाल ) की सीट में किस अभियंता की तैनाती होगी इस विषय को लेकर विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है।वर्तमान मुख्य अभियंता (गढ़वाल) इस साल के अंत में रिटायर हो रहे है।आपको बता दें की पूर्व में विभाग के कई उच्च अधिकारियों को सेवा विस्तार मिल चुका है।अब देखना दिलचस्प होगा की विभाग में फिर एक्सटेंशन खेल चलेगा या मुख्य अभियंता गढ़वाल की सीट पर नए अभियंता की तैनाती होगी?
उत्तराखंड में एक तरफ जहां युवाओं की बेरोजगारी का विषय सरकार के लिए परेशानी बना हुआ है, ऐसे हालातों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा विस्तार के फैसले पर सवाल उठना लाजमी है।हालांकि वर्तमान सरकार में सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारियों के सेवा विस्तार को ना किए जाने पर जोर दिया जाता रहा है।

