उत्तराखंड शासन ने अध्यक्ष / महासचिव, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ को लिखा पत्र

0
Screenshot_20251017_163232_WhatsApp

अध्यक्ष / महासचिव,

उत्तराखण्ड सचिवालय संघ

उत्तराखण्ड शासन

कृपया श्री दीपक जोशी, पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखण्ड सचिवालय, के पत्र दिनांक 08.10.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, संघ के संविधान के अनुसार संघ की कार्यकारिणी का कार्यकाल 02 वर्ष हैं, वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के निर्वाचन हेतु यथोचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है।

2-आप अवगत है कि उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के संविधान के प्रस्तर-11 में स्पष्ट उल्लिखित है कि “संघ की कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष होगा, और एक कार्यकाल समाप्त होने पर अगली कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव आदि की व्यवस्था कार्यरत कार्यकारिणी करेंगी” इसी प्रकार प्रस्तर 12 (क) में उल्लिखित है कि “एक कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के एक माह के अन्तर्गत (संशोधन) कार्यरत कार्यकारिणी द्वारा अपनी बैठक में अगली कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ करते हुये कार्यरत रहने सम्बन्धी घोषणा अध्यक्ष द्वारा की जायेगी, तद्नुसार सचिवालय प्रशासन को सूचित किया जायेगा’।

3-अतः उक्त तथ्यों के सम्बन्ध में आपसे अपेक्षा की जाती है कि उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के संविधान के अनुरूप चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुये इसकी सूचना सचिवालय प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *