उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने लिया 22 दिसंबर 2025 से कार्य बहिष्कार का निर्णय

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखंड देहरादून

सरकार/ शासन द्वारा किया जा रहा है निगम, निकाय, उपकर्मों मैं कार्यरत कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार ।

राज्य निगम/ निकायों मे समय से नहीं दिया जा रहा वेतन/ङीए/ बोनस

कर्मचारी आंदोलित सरकार एवं शासन नहीं है कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर ।

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने लिया 22 दिसंबर 2025 से कार्य बहिष्कार का निर्णय ।

देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी/ अधिकारी महासंघ उत्तराखंड प्रदेश द्वारा सरकार एवं शासन को 10 सूत्री मांग पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु अनुरोध किया गया था जिस पर वर्तमान तक भी सरकार एवं शासन द्वारा कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश प्राप्त है।

जिसमें मुख्यतः प्रथम मांग सार्वजनिक निगमो, निकायों, उपक्रमों मे कार्यरत उपनल, दैनिक, संविदा, विशेष श्रेणी,पीटीसी कर्मचारियों का नियमितीकरण करने एवं अन्य 9 मांगों के निस्तारण के संबंध में 4 सितंबर 2025 से 26 सितंबर 2025 तक प्रथम चरण मे 1 घंटे धरना प्रदर्शन/गेट मीटिंग के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया गया । इसके उपरांत भी सरकार एवं शासन द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने के फलस्वरुप महासंघ द्वारा पुनः पत्र संख्या 17 दिनांक 30 सितंबर 2025 जो मुख्य सचिव महोदय को संबोधित है जिसकी प्रति माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड सरकार को भी प्रषटाकित है जिसके माध्यम से दिनांक 14 अक्टूबर 2025 से दिनांक 10 दिसंबर 2025 तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं दिनांक 20 दिसंबर 2025 को परेड ग्राउंड देहरादून से माननीय मुख्यमंत्री आवास तक महारैली का आयोजन किया जाएगा । दिनांक 20 दिसंबर 2025 तक सरकार एवं शासन द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर महासंघ द्वारा दिनांक 22 दिसंबर 2025 से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है । जिसमें राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के सभी घटक संघो के कार्मिक प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *