उत्तराखंड

उत्तराखंड में 24 को नहीं 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने छुट्टी में किया संशोधन

उत्तराखंड में 24 को नहीं 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासन ने छुट्टी में किया संशोधन

देहरादून।उत्तराखंड में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस यानी 24 नवंबर को घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है. अब यह अवकाश अगले दिन यानी 25 नवंबर को होगा. ऐसे में अब 24 नवंबर की जगह 25 नवंबर को प्रदेशभर में अवकाश रहेगा।

25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश: दरअसल, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 24 नवंबर (सोमवार) को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन इसमें अब आंशिक संशोधन किया गया. जिसके तहत अब 25 नवंबर (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. जिसको लेकर सचिव विनोद कुमार सुमन की तरफ से आदेश जारी किया गया है।

इन संस्थानों में अवकाश: ऐसे में 25 नवंबर को प्रदेश के शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक शासकीय/अशासकीय कार्यालयों/शैक्षणिक प्रतिष्ठानों (उत्तराखंड सचिवालय/विधानसभा और जिन कार्यालयों में 5 दिवसीय साप्ताहिक कार्यदिवस लागू है, को छोड़कर) में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *