राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ 20 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास तक निकलेगा आक्रोश रैली
राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखण्ड देहरादून
महासंघ की 20 दिसम्बर 2025 की आक्रोश रैली परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास तक रैली निर्धारित समय पर होनी तय
देहरादून।राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की पूर्व निर्धारित कार्य क्रम के अनुसार 20दिसम्बर को रैली परेड ग्राउंड से मुख्य मंत्री निवास तक जाने की तैयारी को लेकर आज रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय में श्री दिनेश पन्त जी की अध्यक्षता में की गयी , बैठक में संघ के अध्यक्ष दिनेश पन्त द्वारा कहा गया कि शासन सार्वजनिक निइमौ तैनात दैनिक वेतन, संविदा, आउट सोर्स, विशेष श्रेणी , उपनल कार्मिकौ को नियमितीकरण करने के लिये टाल मटोल कर रही है जबकि 20-25 वर्षों से लगातार कार्मिक आंसु प्रत्याक्षा मे नौकरी कर रहे हैं कि एक दिन अवश्य नियमितीकरण होगा,,, परन्तु शासन गम्भीर नहीं है ।जिसके कारण कार्मिकौ का आक्रोश जायज है । बैठक में महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश रमौला द्वारा कहा गया सरकार ने राज्य कार्मिकौ को नियमितीकरण का निर्णय लिया है परन्तु सार्वजनिक उधोग विभाग गम्भीर नहीं है ।
बैठक में महासंघ के गढ़वाल मण्डल के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी द्वारा कहा गया कि 20 दिसम्बर की रैली निगमौ में तैनात आउटसोर्स, देनिक , संविदा, उपनल , विशेष श्रेणी, कार्मिकौ के भविष यह को तय करेगी, । महासंघ के अध्यक्ष दिनेश पन्त द्वारा चेतावनी दी गयी शासन प्रशासन द्वारा शान्ति पूर्ण रैली के दौरान किसी प्रकार कुचक्र रचा गया तो महासंघ रैली के दौरान कार्य बहिष्कार की घोषणा की जायेगी, बैठक ,में शिशुपाल रावत मेजपाल, शंकर सिहं अरविन्द नेगी, मुकेश नैथानी, दिनेश सती, अनिल भट्ट , बी एस रावत, संचालन महासचिव श्याम सिंह नेगी द्वारा किया गया।

