सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने सचिवालय कर्मियों के लिए जारी किया ये महत्वपूर्ण आदेश
सचिवालय प्रशासन अधिष्ठान अनुभाग-1 के कार्यालय ज्ञाप सख्या 509 दिनाक 22 अप्रैल, 2025 (छायाप्रति संलग्न) का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करे जिसके द्वारा उत्तराखण्ड सचिवालय में कार्यरत समस्त सेवाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिनाक 01 मई, 2025 से प्रत्येक कार्यदिवस एवं निर्धारित कार्यालय समयावधि में बायोमैट्रिक उपस्थित प्रणाली के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपस्थित दर्ज किए जाने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किए गये हैं।

सचिवालय प्रशासन विविध अनुभाग-03 के ई-पत्र संख्या 1/2993156/E-22272 दिनांक 20 मई 2025 के द्वारा मां० मुख्यमंत्री आवास / विधानसभा/ सचिवालय परिसर में कार्यरत समस्त सेवाओं के अधिकारियों/कार्मिकों को स्वयं के मोबाईल एप्पल आईफोन / एडरायड में/(facial recognition) में सुविधा/विकल्प दिये जाने के बाद भी बायौमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली में प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः काल एवं सायंकाल उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है। यह स्वस्थ कार्य प्रणाली का घोतक नहीं है।
बायौमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में सॉफ्टवेयर प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातःकाल एवं सायकाल दोनो समय उपस्थिति लगने के पश्चात् घंटे की गणना करता है जैसे कि प्रत्येक कार्यालय कार्य दिवस प्रातः 09.30 से सायः 06.00 बजे तक 8.30 घंटे की कार्य अवधि है ऐसे ही सॉफ्टवेयर में प्रातः 09.30 बजे से सायं 06.00 बजे उपस्थिति लगने के पश्चात् के दिवसों के घटों को सॉफटवेयर स्वत गणना करता है। अगर प्रात काल बायौमेट्रिक उपस्थिति लगायी जाती है एवं सायकाल बायौमेट्रिक उपस्थिति नहीं लगाई जाती है तो सॉफ्टवेयर उस कार्य दिवस की बायौमेट्रिक उपस्थिति की गणना नहीं करता अर्थात् ऐसे कार्य दिवस में कार्य किये गए घंटे की अवधि शून्य दर्शित हो जाती है। इसलिए बायौमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातःकाल एवं सायंकाल उपस्थिति दर्ज कराया जाना अनिवार्य है। बायीमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली प्रत्येक सप्ताह 425 घण्टे की अवधि का कार्य प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए अनिवार्य है।
इस सम्बन्ध में सचिवालय में कार्यरत समस्त सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से यह कहने का निदेश हुआ है कि ये बायोमैट्रिक उपस्थित प्रणाली में कार्यालय ज्ञाप संख्या-05.05 2017 द्वारा निर्गत दिशा निर्देश के अनुरूप प्रत्येक कार्य दिवस में बायौमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली अथवा विकल्प के रूप में स्वंय के मोबाईल एप्पल आईफोन / एंडरायड में/ (facial recognition) में सुविधा/विकल्प के माध्यम से प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात काल एवं सायंकाल उपस्थिति दर्ज कराने का कष्ट करें।

