उत्तराखंड

प्रभारी अधिशासी अभियंता को मिला यहाँ चार्ज

श्री भूपेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता केन्द्रीय भण्डार उत्तराखण्ड जल संस्थान देहरादून अपनी 60 वर्ष की अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर नियमानुसार दिनांक 28.02.2026 को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। श्री भूपेन्द्र सिंह की सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप रिक्त हुए अधिशासी अभियन्ता के पद पर श्रीमती निशा गौतम, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, सर्तकता प्रकोष्ठ देहरादून का स्थानान्तरण अधिशासी अभियन्ता, केन्द्रीय भण्डार, उत्तराखण्ड जल संस्थान देहरादून के पद पर किया जाता है।

श्रीमती निशा गौतम के द्वारा श्री हरीश बंसल, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता के सर्तकता प्रकोष्ठ देहरादून के अधिशासी अभियन्ता के पद पर कार्यभार ग्रहण करने तक सर्तकता प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियन्ता के कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन भी अतिरिक्त रूप से किया जायेगा। इस हेतु इन्हे कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ देय नही होगा।

2- स्थानान्तरण स्थानीय होने के कारण यात्राभत्ता एवं यात्राकाल देय नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *