PWD के अधीक्षण अभियंता ओ.पी. सिंह बोले-‘पेड़ों की हिफाज़त के साथ होगा चौड़ीकरण’

0
Screenshot_20260302_195713_Samsung Internet

PWD के अधीक्षण अभियंता ओ.पी. सिंह बोले-‘पेड़ों की हिफाज़त के साथ होगा चौड़ीकरण’

कैन्ट रोड चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विरोध के बाद अधीक्षण अभियंता का ये बयान आया

देहरादून।दिनांक 02.03.2026 को समाचार पत्रों में शीर्षक पेड़ कटान के विरोध में निकाली “वादा याद दिलाओ” रैली एवं अब नहीं कटने देगें एक भी पेड” के साथ समाचार प्रकाशित किया गया है, के सम्बन्ध में सम्मानित जनता एवं संस्थाओं को सादर अवगत कराया जाता है कि प्रथम फेस में स्वीकृत सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक कैंट मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य बिना वृक्षों को क्षति पहुंचाये गतिमान है साथ ही यह भी अवगत कराना है कि द्वितीय फेस की स्वीकृति हेतु दिलाराम चौक से सालावाला पुल तक मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही बिना वृक्षों को क्षति पहुंचाये प्रस्तावित की जा रही है। इस प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियन्ता, नवम् वृत्त, लो०नि०वि०, देहरादून द्वारा वृक्षों की क्षति के सम्बन्ध में कार्यस्थल का गहनता के साथ निरीक्षण किया गया एवं स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार निर्माण कार्य से किसी भी वृक्ष को क्षति नहीं पहुंचाये जाने के सख्त निर्देश कार्यस्थल पर दिये गये।

01.03.2026 को सिटिजन फॉर ग्रीन दून के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकाली, जिसमें कि उनके द्वारा वादा याद दिलाओ एवं एक भी पेड़ कटने नहीं देगें नामक शीर्षक के साथ कैंट मार्ग पर वृक्षों के संरक्षण का आह्वाहन किया गया, जिसमें मार्ग निर्माण के सम्बन्ध में विभागीय पक्ष का संज्ञान नहीं लिया गया। इस सम्बन्ध में लो०नि०वि० मार्ग निर्माण हेतु किसी भी वृक्ष के काटे जाने की खबर का खण्डन करता है।

लोक निर्माण विभाग पर्यावरण संतुलन की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए वृक्षों के संरक्षण हेतु पूर्ण रूप से कटिबद्ध है एवं समस्त सम्मानित जनता एवं संस्थानों को आश्वस्थ करता है कि कैंट मार्ग चौड़ीकरण कार्य में किसी भी वृक्ष को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा परियोजना का डिजाइन भी इसी प्रकार से किया गया है कि जिसमें वृक्षों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *