मुख्यमंत्री कार्यालय में 16 सदस्यों को मिला सेवा विस्तार
मुख्यमंत्री कार्यालय में 16 सदस्यों को मिला सेवा विस्तार
देहरादून।मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत 16 सदस्यों के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. शासन की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है. जिसके तहत इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 28 फरवरी 2027 तक सेवा विस्तार प्रदान किया गया है।
सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया गया है. इससे पहले इन सभी का कार्यकाल फरवरी 2026 तक निर्धारित था, लेकिन अब नए आदेश के तहत इन्हें 28 फरवरी 2027 तक उसी पद और जिम्मेदारी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय में वेतनमान लेवल-10 पर तैनात समन्वयकों में दलबीर सिंह दानू, हरीश कोठारी, राजू बिष्ट, मधुसूदन जोशी, किशोर चंद्र भट्ट, भुवन कुमार, अर्चना राजहंस, आलोक सत्याल, मदन मोहन सती, इंद्रजीत सिंह और हरी सिंह भंडारी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है. ये आगे भी मुख्यमंत्री कार्यालय में समन्वय से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

