उत्तराखंड

मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय जल भवन में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन नें अपनी मुख्य मांग राजकीयकरण के लिए हुए मुखर

मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय जल भवन में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन नें अपनी मुख्य मांग राजकीयकरण के लिए हुए मुखर

देहरादून।आज मुख्यमहाप्रबंधक कार्यालय जल भवन नेहरू कालोनी देहरादून में जल संस्थान विभाग के राजकीयकरण की मांग के लिए पहले दिन के धरना प्रदर्शन में प्रदेश संगठन के संरक्षक रमेश बिंजोला जी, अध्यक्ष संजय जोशी जी, महामंत्री श्याम सिंह नेगी जी, कार्यकारी अध्यक्ष रामचंन्द्र सेमवाल जी, शिशुपाल सिंह रावत जी,संदीप मल्होत्रा जी लाल सिंह रौतेला जी, धन सिंह चौहान जी, रमेश चन्द्र आर्य जी , पूरण जोशी , रमेश चन्द्र शर्मा, नंदकुमार तिवारी, धनपाल सिंह पंवार, शाकुंभरी रावत, निशू शर्मा,अशोक शर्मा, धूम सिंह सोलंकी, महेश जी अनिल भट्ट, जीवानंद भट्ट तथा अपार जनसमूह सेवानिवृत्त, उपनल,पी.टी.सी. कर्मचारी साथी अपनी मांगों तथा राजकीयकरण की मांग सरकार, एवं शासन को पुरजोर से अपना पक्ष रखते हुए प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया का धन्यवाद करते हुए सभी वक्ताओं नें आगामी रणनीति पर अपनें अपनें ऊर्जावान विचार प्रस्तुत किए।

दो दिवसीय धरना प्रदर्शन के पहले दिन अनुरक्षण खंड देहरादून, मसूरी,सहसपुर, जसपुर, ऋषीकेश,चमोली, उत्तरकाशी, पुरोला, त्यूणी, चकराता, हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर,कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग सभी शाखाओं से बहुत बड़ी संख्याबल में कर्मचारियों नें भाग किया। कल दि.16 मई 2026 को दूसरे दिन के धरना प्रदर्शन में राजकीयकरण की मांग की अनदेखी करनें पर उत्तराखंड सरकार से आरपार की लड़ाई लड़नें के आगामी रणनीति पर रूपरेखा तैयार की जाएगी। रमेश बिंजोला जी श्याम सिंह नेगी जी और अन्य वक्ताओं नें यह संघर्ष राजकीयकरण की उपलब्धि तक जारी रखनें की प्रतिबद्धता जाहिर की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *