उत्तराखंड

दीपक जोशी बने सचिवालय संघ के अध्यक्ष

दीपक जोशी बने सचिवालय संघ का अध्यक्ष

देहरादून।उत्तराखंड सचिवालय में पिछले कई दिनों से चल रहे दंगल का परिणाम घोषित हो गया है. विभिन्न पदों पर हुए चुनाव में जहां कई सचिवालय सेवा के कर्मियों को निराशा हाथ लगी है, तो वहीं जीत के साथ कई प्रत्याशियों के चेहरे भी चमक उठे हैं। इसमें सबसे बड़े खिलाड़ी के रूप में दीपक जोशी सामने आए हैं, जिन्होंने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है।उत्तराखंड सचिवालय संघ में बड़ा उलटफेर हुआ। दीपक जोशी अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वहीं सचिव पद पर राजेंद्र रतूड़ी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश जोशी ने जीत दर्ज की है।अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने 594 मत हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रदीप पपनै ने 485 वोट हासिल किए। वहीं, सचिवालय संघ में पहली बार महिला उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस पद पर प्रमिला टम्टा ने 630 वोटों के साथ जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *