Saturday, May 16, 2026
Latest:

उत्तराखंड

मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय जल भवन नेहरू कालोनी में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का हल्लाबोल धरना प्रदर्शन जारी

मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय जल भवन नेहरू कालोनी में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन का हल्लाबोल धरना प्रदर्शन जारी

देहरादून।आज दि.16 मई 2026 को मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय जल भवन नेहरू कालोनी देहरादून में दूसरे दिन के धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गढ़वाल मंडल कुमाऊं मण्डल की सभी शाखाओं से शाखा अध्यक्षों, शाखा सचिवों के साथ कर्मचारी भाइयों और बहनों नें प्रतिभाग किया।

धरनें में प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी जी की अध्यक्षता में कई वक्ताओं द्वारा उत्तराखंड जल संस्थान के राजकीयकरण पर जोर दिया गया। संरक्षक रमेश बिंजोला जी, प्रदेश महामंत्री श्याम सिंह नेगी जी, रामचंन्द्र सेमवाल जी, शिशुपाल सिंह रावत जी तथा अन्य वक्ताओं नें आगामी मंगलवार 19 मई 2026 को कोरकमेठी की बैठक होगी, जिसमें आगामी रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सभी वक्ताओं और उपस्थित कर्मचारियों नें राजकीयकरण की मांग को सर्वोपरि प्राथमिकता देनें पर बल दिया।अगला कार्यक्रम उग्ररूप धारण करेगा।

धरनास्थल पर अनुरक्षण खंड देहरादून मसूरी सहसपुर जसपुर ऋषीकेश , हरिद्वार,चमोली उत्तरकाशी पुरोला त्यूणी चकराता, हल्द्वानी, नैनीताल, रामनगर, सभी शहरों से कर्मचारियों नें भाग लिया। राजकीयकरण की मांग पर कार्यरत कर्मचारियों, पी.पी.सी. संविदा तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों नें बढ़चढकर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *