Saturday, May 16, 2026
Latest:

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जल निगम कार्यालय में दिखा बड़ा असर,परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल अपनी गाड़ी -ड्राइवर छोड़ स्कूटी से आई कार्यालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जल निगम कार्यालय में दिखा बड़ा असर,परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल अपनी गाड़ी ,ड्राइवर छोड़ स्कूटी से आई कार्यालय

हरिद्वार।ईंधन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार के निर्देश पर हरिद्वार जिले में “नो व्हीकल डे”घोषित किया गया है। शनिवार को निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई(गंगा ),उत्तराखंड पेयजल निगम, हरिद्वार की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल सरकारी गाडी और ड्राइवर छोड़ स्कूटी से कार्यालय पहुंची।कार्यालय के अभियंता व कर्मी परियोजना प्रबंधक द्वारा की गई पहल की सराहना कर रहे थे।

आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सभी सरकारी अधिकारियों और नागरिकों से ईंधन की बचत करने की अपील की है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *