उत्तराखंड

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ पीडब्लूडी पौड़ी के जिला अध्यक्ष इं.दीपेंद्र सिंह रावत और उपाध्यक्ष इं. महावीर बैरवाण बने,पढ़िए पूरी खबर

पौड़ी।आज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ,लोक निर्माण विभाग जनपद पौड़ी गढ़वाल का एकादश अधिवेशन जनपद अध्यक्ष इं. राजपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यक्रम का संचालन इं. विश्वास सैनी जनपद उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।बैठक में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और निर्माण खंड पौड़ी, पाबो,दुगड्डा,बैजरो, लैंसडॉन,PMGSY कोटद्वार,सतपुली,श्रीनगर के अभियंता उपस्थित रहे।सभी अभियंताओं द्वारा एक मत से पुरानी पेंशन बहाली, अपर सहायक अभियंता के पद को पूर्व की भांति non – function करने एसीपी की व्यवस्था पूर्व की भांति,10,16,26 करने, स्थानांतरण में पारदर्शिता व सुगम दुर्लभ के अतिरिक्त अति दुर्गम स्थान भी घोषित की मांगे प्रमुखता से उठाई गई।

तत्पश्चात पुरानी कार्यकारिणी भंग नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जनपद अभियंता के पद पर इं.दीपेंद्र सिंह रावत,जनपद उपाध्यक्ष इं. महावीर बैरवाण,जनपद सचिव इं.वीरेंद्र सिंह खैड़ा,जनपद कोषाध्यक्ष इं.विशाल चौहान निर्वाचित घोषित किया गया।अधिवेशन में प्रांतीय लेखा इंजीनियर हरिश भट्ट,प्रांतीय संगठन सचिव गढ़वाल इं.अरविंद प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष गढ़वाल इं.शक्ति आर्य,मंडल उपाध्यक्ष गढ़वाल इं.शशि प्रकाश,मंडल महामंत्री सरीन कुमार तोमर,जनपद अध्यक्ष महासंघ इं.मुकेश कुमार,शाखा सचिव इं.प्रवीण राणा पौड़ी, इं.एस.एल गोयल,इं. हरिश गैरोला,सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी,इं.प्रदीप ममगाई,इं.संतोष भारद्वाज,इं.विष्णु आदि अधिवेशन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *