उत्तराखंड

चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने पंचायतीराज सचिव पराग मधुकर धकाते से मुलाकात की

चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने पंचायतीराज सचिव पराग मधुकर धकाते से मुलाकात की

देहरादून।टिहरी जिले की चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने आज पंचायतीराज विभाग के सचिव पराग मधुकर धकाते से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सचिव पंचायतीराज से विकासखंड चम्बा की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं पर सार्थक चर्चा की।इस दौरान क्षेत्र के लिए पार्किंग व्यवस्था, बहुउद्देशीय हॉल एवं गेस्ट हाउस निर्माण जैसे महत्वपूर्ण जनहित के विषयों को प्रमुखता से रखा. सचिव पंचायती राज ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुचि दिखाते हुए सहयोगात्मक एवं उत्साहवर्धक दृष्टिकोण व्यक्त किया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की आशा जगी है।

चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने कहा चंबा ब्लॉक के क्षेत्रवासियों की सुविधाओं एवं विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना हमारी प्राथमिकता है।इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र मूर्त रूप मिलेगा और इसका लाभ समस्त क्षेत्र की जनता को प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *