उत्तराखंड

अभियंताओं की पदोन्नति न होने से उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन नाराज, कल काला फीता बांध कर कार्य करेंगे अभियंता

अभियंताओं की पदोन्नति न होने से उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन नाराज, कल काला फीता बांध कर कार्य करेंगे अभियंता

—–आह्वान——

उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि कल दिनांक 22-06-2026 से काला फीता बांध कर पिछले 1 वर्ष से प्रबन्धन की शोषण व दोहन की चलायमान परिपाटी पर र्विरोध दर्ज कराना है कि

1- दिनांक 26-07-2025 को जीवंत हो चुकी DPC के सापेक्ष एसोसिएशन के शेष 5 अभियंताओं के पदोन्नति आदेश जारी नहीं करना एसोसिएशन को स्वीकार्य नहीं है।

2- अभियंता स्तर-1 के संवर्गीय पद पर दिनांक 31-03-2025 को सेवानिवृत्ति उपरांत भी एक अभियंता को सेवा विस्तारित देकर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों की अप्रत्यक्ष रूप से पदोन्नति रोके रखना भी स्वीकार्य नहीं है।

इस विरोध या एसोसिएशन के शब्दों में कहें तो *महायज्ञ* में प्रत्येक सदस्य को स्वयं की उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है।

पिछले 10 महिनों में जो कष्ट हमारे ये 5 साथीगण झेल रहे हैं और 31-03-2025 एक अभियंता की सेवानिवृत्ति के उपरांत जिन वरिष्ठ 3 सदस्यों की DPC हो जानी चाहिए थी लेकिन नहीं हुई है, इस प्रकार का दंश वो 3 सदस्य झेल रहे हैं।

इस प्रकार का दंश या कहें प्रबन्धन द्वारा बदले की नियत से दिए गए शून्य अपराध की सजा,
कोई और सदस्य भविष्य में न झेले इसलिए हम सबको साथ मिलकर आगे आना होगा।

जो आज इन 8 सदस्यों के साथ हो रहा है वो नजीर एवं Practice न बन जाये और भविष्य में आप भी इस Practice का शिकार न बन जाये इस लिए आगे आयें।

ये लड़ाई सिर्फ इन 8 सदस्यों की नहीं है बल्कि हर एक उस सदस्य की है जिसे अपना भविष्य इन ऊर्जा निगमों में व्यतीत करना है,और जो सदस्य सेवानिवृत्ति की कगार पर हैं उनका भी दायित्व बनता है कि वो अपने साथियों व अनुजों को इतना आशिर्वाद अवश्य दें कि इस Practice को ऊर्जा निगमों से उखाड़ फेंक दिया जायेगा।

उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन

 

Oplus_16908288

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *