उत्तराखंड

उत्तरांचल पावर इंजिनीयर्स एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर किया आज कार्य

उत्तरांचल पावर इंजिनीयर्स एसोसिएशन ने काली पट्टी बांधकर किया आज कार्य

सांकेतिक विरोध/ आन्दोलन का पहला दिन

देहरादून।उत्तरांचल पावर इन्जीनियर्स एसोसिएशन के सभी अभियंताओं द्वारा उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में मुख्य अभियंता-1 व 2, अधिक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति आदेश जारी न होने और सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिए जाने के विरोध में राज्य भर में काला फीता बांध कर सांकेतिक विरोध/ आन्दोलन किया गया।

एसोसिएशन का कहना है कि

1- दिनांक 26-07-2025 को आदरणीय मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में हो चुकी DPC के सापेक्ष उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड में एसोसिएशन के शेष 5 अभियंताओं के पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं जोकि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सभी अभिनेताओं के मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

2- मुख्य अभियंता स्तर-1 के संवर्गीय पद से इं० मदन राम आर्य, दिनांक 31-03-2025 को सेवानिवृत्ति हो चुके हैं तथा बार बार इन्हें सेवा विस्तार दिया जा रहा है जिससे इनसे जूनियर अभियंताओं के प्रोमोशन रूके हुए हैं और यदि यह सेवा विस्तार आगे और चलता रहा तो इं० मदन राम आर्य से जूनियर कुछ अभियंता बिना पदोन्नति पाये इनसे पहले सेवानिवृत्त हो जायेंगे, यदि ऐसा होता है तो यह नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध भी होगा।

*एसोशिएशन स्वयं भी इं० मदन राम आर्य से विनम्र अनुरोध करती है कि वो अब सेवानिवृत्ति लेकर घर-देश की सेवा करें व जूनियर अधिकरियों को पदोन्नति का मौका पाने दें। इं० मदन राम आर्य के दिनांक 31-03-2025 को सेवानिवृत्त होने के 15 महिने बाद सेवानिवृत्ति लेने से कम से कम ये जूनियर अधिकारी अपने 60 वें वर्ष में 1 नैतिक पदोन्नति अवश्य पा लेंगे।*

एसोसिएशन द्वारा इस सांकेतिक आन्दोलन को कार्यक्रम के अनुसार जारी रखेगी।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *