उत्तराखंड

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जल संस्थान मुख्यालय में दिया धरना

उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जल संस्थान मुख्यालय में दिया धरना

देहरादून।उत्तराखण्ड जल संस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवहान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 06.07.2026 को उत्तराखण्ड जल संस्थान, मुख्यालय पर धरना प्रातः 10:30 बजे प्रारम्भ हुआ। धरना स्थल पर कर्मचारियों द्वारा जमकर नारेबाजी की गयी तथा सरकार एवं शासन को संदेश दिया गया कि समय से कार्मिको की न्यायोचित मॉग जल संस्थान का राजकीयकरण जल्द से जल्द से किया जाये ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। जनपद-देहरादून के कार्मिक आज अपनी बारी के अनुसार धरने पर बैठे। धरने पर बैठने वालों में सर्व श्री जयपाल सिंह चौहान, विमल भण्डारी, कुनाल शर्मा, अरविन्द कुमार, कमलेश, अतुल तोमर, विरेन्द्र सिंह राणा एवं मनोज कुमार प्रमुख थे।

धरना प्रारम्भ होने पर मुख्य सलाहकार श्री गजेन्द्र कुमार कपिल द्वारा अपने सम्बोधन में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आवहन किया गया कि विभाग हित में सभी एकजुट होकर इस लडाई को लडे, ताकि सभी का भविष्य सुरक्षित हो सके अन्यथा जल संस्थान की आर्थिक स्थिति भी पेयजल निगम की तरह हो जायेगी, तीन-तीन माह तक वेतन मिलने की भी सम्भावना नही रहेगी।

मोर्च के सह संयोजक श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि इस समय सभी कार्मिको का अपनी एकजुटता दिखानी है। हमारी एकता का संदेश विभाग के साथ-साथ सरकार एवं शासन को भी जायेगा। हमारी एकजुटता ही आन्दोलन की दशा एवं दिशा तय करेगी।

धरने का संचालन कर रहे मुख्य संयोजक श्री नन्दलाल जोशी द्वारा मोर्चे द्वारा कार्मिको के हित में लडी गयी लडाइयों एवं उसके प्रतिफल से सबको गहनता से अवगत कराया गया। सभी कार्मिको को आश्वास्त किया गया कि वह निश्चित रहे उनकी राजकीयकरण की मॉग प्रत्येक दशा में पूरी करायी जायेगी। चाहे उसके लिए मोर्च को कितना बडा आन्दोलन करना पडे।

धरने स्थल पर अपना समर्थन प्रदान करने पहुँचने वालों में सर्व श्री अवनीश शर्मा, सुधीर चौधरी, आदेश कुमार, ललित कुमार, प्रदीप थपलियाल, अमित जोशी, धीरज बिष्ट, रविन्द्र नेगी, विनोद वर्मा, अशोक शर्मा, फते सिह, मोती सिंह, महेश प्रसाद, रवि, सब्बल सिंह, अमित नौटियाल, अजय कुमार, सुमन डोभाल, संजय कुमार, सुनील नेगी, हरभजन सिंह, श्रीमती आशा बिष्ट, श्रीमती कंचन कौशिक, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती रजनी नौटियाल, श्रीमती अंजली, श्रीमती पुष्पाजंली, श्रीमती रेखा आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *