अनुरक्षण खंड में कर्मचारी संघ की मांगों पर बनी सहमति, अधिशासी अभियंता ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
अनुरक्षण खंड में कर्मचारी संघ की मांगों पर बनी सहमति, अधिशासी अभियंता ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
देहरादून, 4 अगस्त 2026। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ, शाखा अनुरक्षण खंड के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता श्री राजेंद्र पाल के साथ कर्मचारी हितों से जुड़े डिमांड चार्ट पर विस्तृत वार्ता की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी।
बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता श्री राजेंद्र पाल ने कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए अतिकाल भत्ते एवं मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने तथा अन्य लंबित मांगों पर भी तत्काल आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता के सकारात्मक एवं सहयोगात्मक रुख से कर्मचारी संतुष्ट नजर आए। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
वार्ता में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री नंदलाल जोशी, मंडल अध्यक्ष श्री दाताराम रयाल, अनुरक्षण खंड अध्यक्ष श्री पंकज ममगाई, सचिव श्री अतुल तोमर, श्री मनोज कुमार, उत्तर/दक्षिण के सचिव श्री कुणाल शर्मा सहित श्री प्रकाश लोधी, मोहम्मद अशरफ, विकास तोमर, संजय नेगी, शक्ति यादव, रंजीत सिंह, दीपक कुमार, विक्रम सिंह रावत एवं देवी प्रसाद भद्री सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।


