समान कार्य, समान वेतन का लाभ स्वीकृत होने पर उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने MD पी. सी. ध्यानी का जताया आभार

समान कार्य, समान वेतन का लाभ स्वीकृत होने पर उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने MD पी. सी. ध्यानी का जताया आभार

देहरादून, 05 अगस्त 2026

समान कार्य, समान वेतन का लाभ स्वीकृत होने पर उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सभी उपनल कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। एसोसिएशन ने इसे कर्मचारी हित में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे लंबे समय से कार्यरत उपनल कार्मिकों को न्याय मिलेगा तथा उनके मनोबल में वृद्धि होगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय दुबे ने कर्मचारी हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

महासचिव मुकेश कुमार ने कहा कि प्रबंध निदेशक का यह निर्णय कर्मचारियों के कल्याण के प्रति उनकी सकारात्मक सोच और संवेदनशील कार्यशैली का परिचायक है।

एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर इसी प्रकार सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे, जिससे संगठन और कर्मचारियों के बीच विश्वास एवं समन्वय और अधिक मजबूत होगा।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *