दूरदर्शन केंद्र देहरादून का 26वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक संध्या के साथ मनाया गया
Oplus_16908288
दूरदर्शन केंद्र देहरादून का 26वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक संध्या के साथ मनाया गया
देहरादून।दूरदर्शन केंद्र, देहरादून का 26 वाँ स्थापना दिवस संस्कृति विभाग सभागार, देहरादून में भव्य एवं गरिमापूर्ण ‘सांस्कृतिक संध्या’ के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं ब्यूरो प्रमुख श्री हेमंत बी.आडे रहे। समारोह में दूरदर्शन एवं प्रसार भारती परिवार के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पद्म पुरस्कार से सम्मानित विशिष्ट अतिथियों, आमंत्रित कलाकारों एवं दर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
