जल संस्थान शाखा उत्तर/दक्षिण की नई कार्यकारिणी का गठन, योगेश सेठी अध्यक्ष और मनोज कुमार बने सचिव
जल संस्थान शाखा उत्तर/दक्षिण की नई कार्यकारिणी का गठन, योगेश सेठी अध्यक्ष और मनोज कुमार बने सचिव
देहरादून। उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ की शाखा उत्तर/दक्षिण, देहरादून की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन सोमवार, 31 अगस्त 2026 को जलकल कार्यालय परिसर, 32-राजपुर रोड, देहरादून में किया गया। चुनाव अधिकारी श्री रामनाथ गर्ग एवं प्रदेश महामंत्री श्री नन्दलाल जोशी की देखरेख में संपन्न हुए निर्वाचन में सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
नई कार्यकारिणी में फतेह सिंह नेगी को संरक्षक, योगेश सेठी को अध्यक्ष तथा मनोज कुमार को शाखा सचिव चुना गया। इसके अलावा कुनाल शर्मा और सुरेन्द्र राणा को उपाध्यक्ष, घनश्याम रवि को कोषाध्यक्ष, सुभाष वशिष्ठ एवं विक्रम सिंह रावत को संगठन सचिव, गुरू प्रसाद को प्रचार सचिव, पूजा भारद्वाज को संयुक्त सचिव तथा अभय शर्मा और सागर को कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी में सुमित पंवार, गगन शर्मा, त्रिलोक बडोनी, धीरज सिंह बिष्ट, दिनेश कुमार, अमित जोशी, अमजद खान, रेखा, आशा बिष्ट, पुष्पांजलि, कमलेश, मुन्नालाल, रोशनलाल, अंजलि, अंकित ममगाई, ममता रावत, मयंक शुक्ला, गोपाल, कंचन कौशिक, रेनू शर्मा एवं रजनी नौटियाल को भी शामिल किया गया है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों, संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। निर्वाचन के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

