बारिश के बीच आधी रात को बिजली व्यवस्था का जायजा लेने SLDC पहुंचे MD पी.सी. ध्यानी
Oplus_16908288
बारिश के बीच आधी रात को बिजली व्यवस्था का जायजा लेने SLDC पहुंचे MD पी.सी. ध्यानी
देहरादून।लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लैंड स्लाइड और पेड़ों के विद्युत लाइनों पर गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति को लेकर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने मध्य रात्रि में पिटकुल मुख्यालय स्थित प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र (SLDC), विद्युत भवन माजरा, देहरादून का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एमडी ने प्रदेशभर में विद्युत आपूर्ति की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में बहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
उन्होंने दिन-रात विद्युत व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने में जुटे क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।औचक निरीक्षण के दौरान 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या सामने आई। एमडी ध्यानी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सहायक अभियंता, 400 केवी सब स्टेशन काशीपुर को समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
वहीं, मर्काडोस कंपनी की पूर्वानुमान प्रक्रिया और वास्तविक स्थिति में अंतर पाए जाने पर एमडी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कंपनी को पूर्वानुमान प्रणाली में तत्काल सुधार करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए कि क्यों न कंपनी का अनुबंध निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई शुरू की जाए।
निरीक्षण के दौरान पिटकुल के सहायक अभियंता रजनीश गोदियाल, रविंदर कुमार, अवर अभियंता दीपक त्रिपाठी, यूपीसीएल के सहायक अभियंता सुशोभित कपिल तथा मर्काडोस कंपनी के राहुल तोमर मौजूद रहे। एमडी ने रात्रि शिफ्ट में तैनात अधिकारियों एवं अभियंताओं से विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
