एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की मुलाकात
एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता बॉक्सर कपिल पोखरिया ने CM धामी से की मुलाकात
खटीमा।एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सोमवार को नगला तराई, खटीमा स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर उनसे मुलाकात की।
जापान में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में कपिल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कपिल पोखरिया को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने उत्तराखंड के साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

