प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा यात्रा आज विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इन 25 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का उनका संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

