देहरादून में MDDA का बड़ा एक्शन, 6 जगह अवैध निर्माण सील

0
FB_IMG_1792732578455

देहरादून में MDDA का बड़ा एक्शन, 6 जगह अवैध निर्माण सील

देहरादून।MDDA ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शहर के छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति दुकानें बनाने और स्वीकृत मानचित्र के बिना निर्माण किए जाने के मामलों में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हरभजवाला, मेहुवाला माफी, शिमला बाईपास रोड, चंद्रमणी रोड और राजपुर रोड क्षेत्र में अवैध निर्माणों को सील किया गया। कार्रवाई के बाद नियमों की अनदेखी कर निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

छह स्थानों पर हुई सीलिंग की कार्रवाई

एमडीडीए की टीम ने हरभजवाला में अशरफ अली द्वारा बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के बनाई जा रही छह दुकानों को सील किया। वहीं, मेहुवाला माफी स्थित शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में शाहिद राव के दो अलग-अलग निर्माणों और फईयाज राव के एक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा चंद्रमणी रोड पर पूजा विहार के निकट ललित कश्यप द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण को सील किया गया। राजपुर रोड पर साई मंदिर के पास अमित गर्ग के निर्माण स्थल पर भी प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया रुख

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। प्रत्येक निर्माणकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह भवन निर्माण से पहले जरूरी अनुमति और मानचित्र स्वीकृत कराए। बिना अनुमति निर्माण करने और आवासीय क्षेत्रों में नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भवन तैयार करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि निर्माण संबंधी नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। शहर के व्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अवैध निर्माण पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने निर्माणकर्ताओं से अपील की कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं और निर्धारित नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सीलिंग सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed