उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

0
IMG_37fb887b-6813-44ff-8b7c-4229f847ee50

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

कई जिलों के CDO, ADM और नगर आयुक्त बदले

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर जिलाधिकारी (ADM), नगर आयुक्त और संयुक्त मजिस्ट्रेट बदले गए हैं।इसके साथ ही सचिवालय और विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

10 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

तबादला सूची के तहत आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को हटाकर अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है।

आईएएस आशिमा गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर के पद पर तैनात थीं। आईएएस दीपक रामचंद्र को मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है। वह अभी तक संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसी तरह आईएएस राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की और दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरी प्रभात इससे पहले पौड़ी और दीक्षित जोशी रानीखेत में तैनात थे।

20 PCS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची में जीवन सिंह को आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर बनाया गया है। त्रिलोक सिंह को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक त्रिपाठी को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। वह इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी चमोली थे।

रामजी शरण को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि तीर्थपाल सिंह से यह जिम्मेदारी वापस ली गई है। जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है। विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना एवं चीनी काशीपुर के साथ ही प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

पंकज उपाध्याय को कुंभ मेला में अपर मेलाधिकारी बनाया गया है। उनसे ऊधमसिंह नगर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) और सचिव जिला विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

कौस्तुभ मिश्र को उपनिदेशक मंडी परिषद बनाया गया है। स्मिता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की और रविंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर निगमों और जिलों में भी बदले अधिकारी

अन्य तबादलों में निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर, जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून, नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर और कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है।

विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर के साथ सचिव जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर और गोपाल राम को उप मेला अधिकारी कुंभ मेला बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed