उत्तराखंड

IAS सोनिका होंगी नई देहरादून जिलाधिकारी, दलीप कुंवर नए कप्तान

देहरादून lदेहरादून के डीएम और एसएसपी बदले गए हैं. दलीप सिंह कुंवर अब देहरादून के नए एसएसपी होंगे जबकि सोनिका देहरादून जिले की नई डीएम बनाई गई हैं. इससे पहले जन्मेजय खंडूड़ी देहरादून के एसएसपी थे. वहीं, 2021 से आर राजेश कुमार दून के जिलाधिकारी का पद संभाल रहे थे.

वहीं, देहरादून के जिलाधिकारी को भी बदल दिया गया है. अब संयुक्त सचिव सोनिका देहरादून की डीएम होंगी. सोनिका अब तक डीएम रहे आर राजेश कुमार की जगह लेंगी. आर राजेश कुमार को 2021 में देहरादून का डीएम बनाया गया था. आईएएस अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार मूलतः तमिलनाडु से आते हैं. वो 2007 बैच के अफसर हैं.

राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी एक साथ बदल दिये गए हैं. दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है. वहीं, जन्मेजय खंडूड़ी को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्‍यालय देहरादून भेज दिया गया है. दलीप सिंह कुंवर अभी तक पीएसी मुख्यालय देहरादून में तैनात थे और जन्मेजय खंडूड़ी देहरादून के एसएसपी थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *