उत्तराखंड

UPCL डिवीजनों के खंगाले जाएंगे अकाउंट

देहरादून।यूपीसीएल (UPCL) के डिवीजनों में एक के बाद एक वित्तीय गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।यूपीसीएल मुख्यालय से राज्य के मैदानी जिलों-देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल के डिवीजनों के खातों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। डिवीजन, सर्किल स्तर पर तो खातों की पड़ताल होगी ही, साथ ही स्पेशल चार्टर्ड अकाउंटेंटों की एक टीम भी रिकॉर्ड खंगालेगी। बीते कुछ समय में यूपीसीएल के दून, रुड़की,जसपुर, काशीपुर, गदरपुर समेत कई सब डिवीजनों में करोड़ों के गबन के मामले सामने आ चुके हैं।

आमजन से बिजली के बिलों के एवज में मिलने वाला पैसा,सरकारी खाते में जमा कराने की बजाय विभाग के कर्मचारियों की जेब में जा रहा है। इन गड़बड़ियों ने यूपीसीएल की साख पर बट्टा लगाने का काम किया है। इसे देखते हुए संवेदनशील डिवीजनों की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं।

यूपीसीएल (UPCL) के डिवीजनों में एक के बाद एक वित्तीय गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर सब डिवीजन में गबन की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि अब रुड़की के रामनगर डिवीजन में 27 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। ऊर्जा निगम में मामले के पकड़ में आने की भनक लगते ही आरोपियों ने तत्काल पैसा जमा भी करा दिया।

विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पूरे मामले में कई अधिकारी संदेह के दायरे में हैं।रुड़की के रामनगर डिवीजन में कुछ कर्मचारियों ने बिजली के बिल के एवज में मिली रकम को सरकारी खाते में जमा कराने की बजाय, उसे निजी इस्तेमाल में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *