आप मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, बाल हो जाएंगे काले

0
mehndi_1631870361

दिल्ली।आजकल बाल सफेद होना आम बात हो गया है। इसे छुपाने के लिए लोग कलर लगाना ठीक समझते हैं। लेकिन लंबे समय तक हेयर कलर के इस्तेमाल से बालों को नुकसना होने लगता है। बालों की ग्रोथ जहां कम हो जाती है। वहीं कमजोर होकर टूटना, झडना शुरू हो जाता है। साथ ही बाल भी पूरी तरह से सफेद हो जाते हैं। अगर आप अपने बालों को केमिकल रहित तरीके से काला करना चाहते हैं तो मेहंदी सबसे बढ़िया विकल्प है। मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर लगाने से बाल नेचुरली काले होते हैं और बालों को किसी केमिकल के नुकसान का भी डर नहीं होता। तो चलिए जानें मेहंदी में मिलाकर क्या लगाएं। जिससे कि बाल नेचुरली काले हो जाएं।

अंडा और नींबू मिलाएं

बालों के लिए अंडा काफी फायदेमंद है। वहीं नींबू स्कैल्प को फायदा करता है। इसलिए मेहंदी में नींबू का रस और अंडा मिलाकर लगाएं। अंडे के एक सफेद भाग और नींबू के दो से तीन चम्मच को लेकर मेहंदी में मिला लें। फिर इस पेस्ट को तीन से चार घंटे के लिए बालो में लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार इसे लगाने से बाल नेचुरली काले होने लगते हैं।

कॉफी या चाय

बालों में अगर आप काले के अलावा थोड़ा सा रेड शेड लाना चाहते हैं तो कॉफी या फिर चाय का पानी मिलाएं और इसकी मदद से पेस्ट बनाकर तैयार करें। चार से पांच घंटों में बालों पर खूबसूरत कलर चढ़ जाएगा।

आंवला मिलाएं

मेहंदी में आंवला मिलाकर लगाने का आइडिया काफी पुराना है। आंवले से बालों की कई सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है। मेहंदी पाउडर में आंवला का पाउडर मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसे तीन से चार घंटों के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। फिर बाल धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस मिश्रण को लगाएं। बाल नेचुरली काला हो जाएगा।

तेल मिलाकर लगाएं

बालों को अगर नेचुरली काला करना है तो बालों में मेहंदी लगाने के लिए उसमे तेल मिलाकर लगाएं। सरसो या नारियल का तेल मिलाएं। या फिर अरंडी का तेल मिलाकर मेहंदी का पेस्ट बनाएं। पेस्ट बनाने के लिए मेहंदी पाउडर लेकर उसमे तेल मिला लें दो से तीन चम्मच। फिर किसी लोहे की कढाही में इसे गर्म करें। मेहंदी को तब तक गर्म करें जब तक कि ये पूरी काली ना हो जाए। इसे शीशी में भरकर रख लें और नहाने के पहले करीब चार घंटे के लिए बालों पर लगा लें। फिर धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इसे लगाएं। कुछ ही दिनों में बाल पूरी तरह से काला हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed