CM धामी को हिमाचल चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
Screenshot_20221020-073413_Facebook

देहरादून।सीएम पुष्कर सिंह धामी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।सीएम धामी को हिमाचल विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इसके अलावा भाजपा संगठन के महामंत्री बीएल संतोष, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग सिंह ठाकुर, वीके सिंह, हरदीप पुरी का भी नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है. स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा शासित 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी जगह दी गई है।

इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम शामिल है। इसके साथ ही बिहार के नेता मंगल पांडे, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी तथा तेजतर्रार प्रवक्ता संबित पात्रा का भी नाम है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। इससे पहले प्रदेश में 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि, कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी. बीजेपी ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था।

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्नाथ स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है. वहीं, स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में सीएम धामी को भी शामिल किया गया है। सीएम धामी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed