CM धामी पहुंचे खटीमा,प्रदेश वासियों को दी महापर्व छठ की शुभकामनाएं

0
Screenshot_20221031-081243_Facebook

खटीमा।सीएम पुष्कर सिंह धामी हिमाचल में चुनाव प्रचार करने के बाद देर सांय रविवार खटीमा पहुंचे। जहां सीएम छठ महापर्व में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह छठ पर्व की खटीमा और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हैं। आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख भगवान सूर्य की उपासना करती है। सूर्य देवता की उपासना के इस त्योहार पर वह सभी माताओं और बहनों को बधाई देते हैं।

बता दें कि बिहार-यूपी की लोक आस्था का महापर्व छठ उत्तराखंड में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। खटीमा में भी छठ पर्व की धूम है।हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के बाद सीएम धामी खटीमा लौटे। इस दौरान धामी ने प्रदेश वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *