उत्तराखंड के सचिवालय कर्मियों ने जयंती पर सरदार पटेल को किया याद, ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान करने का संकल्प लेने की शपथ दिलाई।
देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उत्तराखंड के देहरादून स्थित सचिवालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ लेकर देश की अखंडता और सुरक्षा के प्रति खुद की जिम्मेदारियों को दोहराया. इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने शासन के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई |
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में स्वयं को समर्पित करने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान करने का संकल्प लेने की शपथ दिलाई |

