हेल्थ

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में अध्यक्ष,राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण अरविंद सिंह ह्यांकि से मिला

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में अध्यक्ष,राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण अरविंद सिंह ह्यांकि से मिला

देहरादून।आज राज्य निगम कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में अध्यक्ष,राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण अरविंद सिंह ह्यांकि से उनके कक्ष में आइटी पार्क में मिला जिसमें निगमों के कार्मिकों को मिल रही गोल्डन कार्ड की सुविधा में आ रही खामियों के बारे में अध्यक्ष को अवगत कराया कि निगमों,स्वयत्तयासी संस्थाओं,निकायों,उपक्रमों में बनाये जा रहे गोल्डन कार्डों में आ रही परेशानी एवं कार्मिकों के परिजनों के डाटा करने के लिए जैसे MDDA में आ रही दिक्क़तों के सम्बन्ध में अध्यक्ष को उपाध्यक्ष MDDA द्वारा दिया गया पत्र सौंपा गया।जिसमें प्राधिकरणों के कार्मिकों के आश्रितों के कार्ड बनाने हेतु एक कैंप MDDA कार्यालय में लगाए जाने का अनुरोध किया गया।प्राधिकरणों में पेंशन लागू न होने के कारण कार्मिकों के रिटायरमेंट होने पर एक मुश्त राशि दस वर्ष जमा किया जाने हेतु आग्रह किया गया।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजयकान्त शर्मा,उप महामंत्री रविनंदन,जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री नंद लाल जोशी एवं मनोज उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *