लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए लेखाकार गिरफ्तार
लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए लेखाकार गिरफ्तार
अल्मोड़ा।विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।जिसके तहत लमगड़ा के ब्लॉक कार्यालय में तैनात अकाउटेंट यानी लेखाकार 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।
विजिलेंस को की गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा था कि शौचालय निर्माण कार्य के लिए उसका 3 लाख रुपए का टेंडर स्वीकृत हुआ था। टेंडर से जुड़ी एफडीआर यानी फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद रिलीज कराने के नाम पर आरोपी अकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट लगातार पैसों की मांग कर रहा था। आरोप था कि बिना पैसे दिए फाइल आगे नहीं बढ़ाने की बात कही जा रही थी।
मामले से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम हल्द्वानी में शिकायत की।इस शिकायत की जांच विजिलेंस टीम ने की और साथ ही शिकायत को सही पाने के बाद लेखाकार हर सिंह बिष्ट के खिलाफ हल्द्वानी के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।इसके बाद विजिलेंस पुलिस अधीक्षक ने थाना निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया।
इसी कड़ी विजिलेंस की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लेखाकार हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट निवासी मोहल्ला बांसमीड़ा (अल्मोड़ा) को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर अपने साथ हल्द्वानी ले गए।

