वित्त विभाग ने जारी किया ये आदेश, टाइम से मिलेगी सैलरी
प्रषक,
दिलीप जावलकर,
सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन।
सेवा में,
1. समस्त विभागाध्यक्ष / प्रमुख कार्यालयाध्यक्ष, उत्तराखण्ड ।
2. समस्त जिलाधिकारी, उत्तराखण्ड।
3. मुख्य / वरिष्ठ / कोषाधिकारी, उत्तराखण्ड ।
वित्त अनुभाग-01
देहरादून : दिनांक 01 अप्रैल 2026
विषयः वित्तीय वर्ष 2026-27 में माह मार्च, 2026 के वेतन / पेंशन का भुगतान।
महोदय.
उपर्युक्त विषयक वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक अनुदान की मांगें विधानसभा द्वारा पारित हो चुकी हैं तथा समस्त विभागों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत किये जाने हेतु दिशा-निर्देश शासनादेश सं. 384289/2026/E-94611/09(150)2019/XXVII(1)/2026 दिनांक 01.04.2026 द्वारा निर्गत किये गये हैं।

उक्त के कम में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि बजट आवंटन की प्रत्याशा में, राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों / विश्वविद्यालयों / चिकित्सा विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों तथा राजकीय पेंशनरों के माह मार्च, 2026 का वेतन, पेंशन / सेवानिवृत्तिक लाभ का आहरण वजट साहित्य 2026-27 में दर्शाये गये सुरांगत लेखाशीर्षक के अन्तर्गत सुनिश्चित कर लिया जाय। सम्वन्धित आहरण वितरण अधिकारी तत्काल सम्बन्धित विभागाध्यक्ष / बजट नियंत्रक अधिकारी से वित्तीय वर्ष 2026-27 की अवधि हेतु वास्तविक आवश्यकतानुसार बजट प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे, जिससे विभिन्न वचनबद्ध मदों में समय से भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

