उत्तराखंड

उत्तराखंड की अग्रणी कार्यदायी संस्था के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड पेयजल निगम

उत्तराखंड की अग्रणी कार्यदायी संस्था के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड पेयजल निगम

देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम राज्य में पेयजल, सीवरेज और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) जैसी महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। जल जीवन मिशन, नमामि गंगे और अमृत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत निगम द्वारा विभिन्न जनपदों में अनेक परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

निगम का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रदेशवासियों को बेहतर पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कई परियोजनाओं में निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने और निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने के प्रयासों ने निगम की कार्यशैली को अलग पहचान दिलाई है।

पिछले कुछ वर्षों में राज्य के विभिन्न जिलों में पेयजल एवं सीवरेज परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते उत्तराखंड पेयजल निगम की कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी है। यदि यही गति और गुणवत्ता भविष्य में भी बरकरार रहती है, तो निगम राज्य की अग्रणी कार्यदाई संस्थाओं में अपनी स्थिति और अधिक मजबूत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *