उत्तराखंड

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय संघ की मांगों पर 4 अगस्त को होगी अहम बैठक

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय संघ की मांगों पर 4 अगस्त को होगी अहम बैठक

देहरादून। उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की विभिन्न लंबित एवं महत्वपूर्ण मांगों पर विचार-विमर्श के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 4 अगस्त 2026 को शाम 6:00 बजे उनके कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्रमुख सचिव, न्याय विभाग तथा सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, वित्त, राज्य सम्पत्ति और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह बैठक सचिवालय संघ के अध्यक्ष द्वारा 2 जुलाई 2026 को भेजे गए मांग पत्र के संदर्भ में बुलाई गई है। संघ ने अपनी प्रमुख मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने तथा संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया था।

जारी पत्र के अनुसार, सभी संबंधित विभागों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर विषय पर आवश्यक विचार-विमर्श करने का अनुरोध किया गया है। सचिवालय संघ की मांगों पर होने वाली यह बैठक कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *