कोटद्वार की बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने यूपीसीएल एमडी से की विस्तृत चर्चा

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

कोटद्वार की बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने यूपीसीएल एमडी से की विस्तृत चर्चा

देहरादून, 06 अगस्त। विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। देहरादून के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी के साथ बैठक कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

Oplus_16908288

बैठक के दौरान कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान विद्युत व्यवस्था, बढ़ती उपभोक्ता आवश्यकताओं तथा भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने क्षेत्रवासियों को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए आवश्यक सुधार कार्यों को गति देने की अपेक्षा व्यक्त की। वहीं यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में अधीक्षक अभियंता गौरव शर्मा एवं अधिशासी अभियंता सुधीर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में प्रस्तावित एवं प्रगति पर चल रहे विद्युत कार्यों की जानकारी देते हुए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *