सीमांत क्षेत्र तक पहुंची सरकार, बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक

0
FB_IMG_1791171728344

सीमांत क्षेत्र तक पहुंची सरकार, बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक

चम्पावत। उत्तराखंड में शासन को दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की पहल के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चम्पावत के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है। चम्पावत जिले में पहली बार कैबिनेट बैठक हो रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब कैबिनेट बैठकें केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य स्थानीय समस्याओं, विकास की संभावनाओं और क्षेत्रीय जरूरतों को सीधे शासन के सामने लाना है।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र राज्य की सुरक्षा, संस्कृति और विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। सरकार इन क्षेत्रों में सड़क, कनेक्टिविटी, रोजगार, पर्यटन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शासन को जनता के और करीब ले जाना है। अलग-अलग क्षेत्रों में कैबिनेट बैठकें होने से स्थानीय परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं को बेहतर तरीके से समझने तथा आवश्यक निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर हिस्से का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है और सीमांत गांवों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक विकास की गति को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *