हरिद्वार को मिली 3 बड़ी रेल सौगात, नई ट्रेनों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

0
FB_IMG_1791172404772

हरिद्वार को मिली 3 बड़ी रेल सौगात, नई ट्रेनों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। रेलवे मंत्रालय ने हरिद्वार के लिए तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं को मंजूरी दी है।

इसके तहत बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार–वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को भी मंजूरी दी गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इन फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री धामी ने रेल सेवाओं के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई रेल सेवाओं से उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के साथ व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *