वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यूपीसीएल के प्रयासों को मिला सम्मान, राज्यपाल ने MD पी. सी. ध्यानी को किया सम्मानित
वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यूपीसीएल के प्रयासों को मिला सम्मान, राज्यपाल ने MD पी. सी. ध्यानी को किया सम्मानित
देहरादून। वन विभाग की ओर से आयोजित वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में विद्युत नेटवर्क को सुरक्षित बनाने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यूपीसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। यूपीसीएल द्वारा डॉग कंडक्टर केबल को कवर्ड कंडक्टर केबल में बदले जाने से विद्युत लाइनों से होने वाले संभावित हादसों को कम करने की दिशा में किए गए कार्य को विशेष रूप से सराहा गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यूपीसीएल के इन प्रयासों को मानव जीवन के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विद्युत नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल का प्रयास है कि विद्युत व्यवस्था ऐसी हो, जिससे मानव जीवन के साथ वन्यजीवों के लिए भी सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों से विद्युत सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नेटवर्क को और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

