UPCL में अधीक्षण अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

0
IMG-20261116-WA0039

UPCL में अधीक्षण अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

रवि कुमार राजौरा और प्रशांत बहुगुणा के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रबंधन निदेशक की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के तहत दो अधीक्षण अभियंताओं की तैनाती में फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार:

1. श्री रवि कुमार राजौरा, अधीक्षण अभियंता को विद्युत वितरण मंडल, उपाकालि हल्द्वानी से स्थानांतरित कर विद्युत वितरण मंडल, उपाकालि टिहरी में तैनाती दी गई है।

2. श्री प्रशांत बहुगुणा, अधीक्षण अभियंता को विद्युत वितरण मंडल, उपाकालि टिहरी से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक कार्यालय, उपाकालि देहरादून में संबद्ध किया गया है।

प्रशांत बहुगुणा को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य), उपाकालि देहरादून तथा अधीक्षण अभियंता, एसएलडीसी, उपाकालि देहरादून की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संबंधित अधिकारियों के कार्यभार एवं नई तैनाती की सूचना ERP-SAP HCM Module में अपडेट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed