मां भद्रकाली का आशीर्वाद लेकर सरिता डोभाल ने संभाली टिहरी SSP की कमान
मां भद्रकाली का आशीर्वाद लेकर सरिता डोभाल ने संभाली टिहरी SSP की कमान
टिहरी गढ़वाल। नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने 27 नवंबर को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नई टिहरी स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित-केंद्रित पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करने और आमजन के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही पुलिस-जन संवाद और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर दिया।

