मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
भेंट के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल की इस मुलाकात को प्रदेश से संबंधित विषयों पर संवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

