विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यू जर्सी में प्रवासी भारतीयों के साथ सुना ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड,कही ये बात

0
30_04_2023-s_jaishankar_1_23399364

अमेरिका।विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए अमेरिका के न्यूजर्सी में प्रवासी भारतीयों के साथ शामिल हुए। मन की बात का 100वां एपिसोड आज सुबह 11:00 बजे लाइव प्रसारित किया गया था। इस मौके पर विदेश मंत्री ने कहा कि अगर 10 साल पहले अगर कोई कहता कि रात को 2:00 बजे भारत के प्रधानमंत्री बोलेंगे और भारत के विदेश मंत्री के साथ हम सब उसे सुनेंगे तो आप में से कोई भी उपस्थित नहीं होता। मगर आज आप सभी यहां पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने के लिए जमा हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी मन की बात के जरिए कई कार्यक्रम सामने लाते हैं। जयशंकर ने सेल्फी विथ डॉटर का भी उल्लेख किया जिसे भारत में बहुत बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देश के लोगों को साहस चाहिए था। मन की बात की जगह पीएम मोदी ने जनता को कठिन वक्त से मिलने के लिए हौसला दिया। इसी तरह वोकल फोर लोकल, आत्मनिर्भर भारत अभियान आगे बढ़ाए गए। भारत में ज्यादातर लोगों ने पहली बार यूनिकॉर्न शब्द को सुना, जो भारत में कॉमन शब्द नहीं है। भले ही अमेरिका में यह एक आम शब्द है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *